Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त, उपविकास आयुक्त एवं जिले के विभिन्न आला अधिकारियों ने किया पौधारोपण

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को हजारीबाग के समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया गया।इस मौके पर उपायुक्त नैंसी सहाय, उपविकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, अपर समाहर्ता राकेश रोशन, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी निवेदिता राय, समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो ने आम, अमरूद, सीसम,पीपल आदि के पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अन्य विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों में संवेदनशीलता व जागरूकता जरूरी है। पर्यावरण का संबंध हमारे जीवन से है। पर्यावरण हमें बहुत कुछ देती हैं। हमें भी पर्यावरण के लिए कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए उपायुक्त ने आम लोगों से छोटे-बड़े सभी अवसरों पर पौधारोपण करने पर बल देने की अपील की, तथा चाहे बच्चे का जन्मदिन हो, किसी का शादी समारोह या फिर कोई दूसरा अवसर, सभी अवसरों पर पौधारोपण करना चाहिए। सभी व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...

Uncategorized

आज का मेहता समाज, आत्ममंथन की आवश्यकता: दयानंद कुमार

Khabar365newsआलेख- दयानंद कुमार, समाजसेवी, हजारीबाग मेहता समाज संख्या में भले ही छोटा...