रामगढ़ जिले के गोला खोखा गांव स्थित आज हेल्थ वेलनेस सेन्टर खोखा, गोला में सामुदायिक महिलाओं , किशोरियां एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर टी बी मरीजों के पहचान के लिए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान व विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चर्चा किया गया।गोला प्रखंड के खोखा गांव में स्तिथ एच.डब्ल्यू.सी. पर एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान व विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में पीरामल स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं गांधी फेलोज द्वारा के द्वारा बैठक कर सामुदायिक महिलाओं किशोरियां एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं चर्चा का आयोजन किया गया ।

बैठक में सभी से टी बी मरीजों के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दि जाने वाले सुविधाएं इत्यादि के साथ किशोरियां के समुचित खानपान , स्वयं के साफ सफाई इत्यादि पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम में करीब 80 महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया एवं जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध करवाई गई। पीरामल फाउंडेशन द्वारा इस अवसर पर केंद्र के सुंदरीकरण के लिए पौधे भेंट किए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजन में पीरामल फाउंडेशन के अजय नारायण दुबे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गांधी फेलोज़ अभिषेक, शशांक, रानी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में ममता जोशी एक्का सी एच ओ,लक्ष्मी कुमारी, रेखा देवी- ए एन एम, रीना देवी, सुलेखा देवी, सुमित्रा देवी, प्रियंका, एवं ममता देवी जी ने भी मौके पर उपस्थिति होकर अपना सहयोग प्रदान किया।
Leave a comment