Jharkhand

एक दिवसीय दुधारू पशु मेला सह गव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन कृषि मंत्री सह जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख ने किया

Share
Share
Khabar365news

सारवां /संतोष शर्मा
कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग,झारखंड सरकार(गव्य विकास) ,देवघर जिला के तत्वावधान में एक दिवसीय दुधारू पशु मेला सह गव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन कृषि मंत्री सह जरमुंडी विधायक श्री बादल पत्रलेख जी के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर के मैदान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों,विभागीय पदाधिकारियों संग भारी संख्या में पहुंचे हुए ग्रामीणों,किसानों ,सखी मंडल की दीदियों की उपस्तिथि में दीप प्रज्ज्वलित कर तथा फीता कटकर किया गया।मौके पर अपने संबोधन में कृषि मंत्री द्वारा झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम तरह की लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बतलाया गया,कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए हमारी सरकार दिन रात प्रयासरत है।सर्वजन पेंशन में करीब 22 लाख लोगों को पेंशन योजना के लाभ से आच्छादित करने के बाद वर्तमान में 50 साल की सभी महिलाओं को तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के भी 50वर्ष के पुरुषो को मुख्यमंत्री पेंशन योजना के लाभ से आच्छादित किया जा रहा है,इससे राज्य भर के करीब 18 लाख लोग और लाभांवित प्रति महीने होंगे। आबुआ आवास के द्वारा राज्य सरकार सभी जरूरतमंदों को आवास का लाभ प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है।मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत आज पशुधन मेला लगाया गया है यहां भी चयनित लाभुकों के बीच पशुधन का वितरण किया जाएगा,सरकार आपके द्वारा प्रदत्त दूध की भी खरीद करेगी और प्रति लीटर प्रोप्तशाहन राशि को बढ़ाकर पांच रुपया प्रति लीटर कर दिया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग आगे आवें और दुग्ध उत्पादन कर खुद को आत्मनिर्भर बनाए।मंत्री जी ने आगे कहा कि हमारी जब सरकार आई थी तब राज्य में 80 हजार लीटर दूध उत्पादन रोज होता था,आज राज्य में ढाई लाख प्रति लीटर दूध का उत्पादन रोज हो रहा है,जिसे हमने पांच लाख प्रति लीटर रोज करने का लक्ष्य रखा है और उसी दिशा में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लगातार चयनित लाभुकों के बीच पशुधन का वितरण किया जा रहा है।मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले सालों में किसानों का 50हजार तक का ऋण माफ किया गया जिसकी सीमा बढ़ाकर अब दो लाख रुपए तक कर दिया गया है,साथ ही एनपीए हुए ऋणों को भी हमारी सरकार माफ़ करने जा रही है।आने वाले दिन में बिजली बिल माफी को भी मूर्त रूप दिया जाएगा साथ ही प्रति परिवार 125 यूनिट बिजली फ्री करने का भी प्रस्ताव पास किया गया है।गुरुजी क्रेडिट योजना के तहत आर्थिक विपन्नता से जूझ रहे विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में अब कठिनाई नहीं आयेगी।सावित्री बाई फुले योजना के तहत भी राज्य की सभी उच्च कक्षा में पढ़ रही बच्चियों को लाभ दिया जा रहा है। माननीय मंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच 60 यूनिट गायों , 50 यूनिट बकरी, 60 यूनिट बत्तख और 4 यूनिट (2000 पीस)मुर्गी का वितरण भी किया गया।पशु धन वितरण का कार्य आगे भी अनवरत जारी रहेगा।मौके पर जिला कृषि कार्यालय,जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा भी स्टॉल लगाया गया और उपस्थित लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।इस अवसर पर सोनारायठाडी प्रमुख पूनम देवी, सोनारायथाडी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नजबुल अंसारी,जिला परिषद सदस्य भाग संख्या 9, सोनारायथाडी राजीव कुमार, सारवां प्रमुख प्रतिनिधि त्रिपुरारी मंडल, सारवां प्रखंड बीस सूत्री सदस्य अनिल राउत,दिवाकर वर्मा, सोनारायथाडी प्रखंड बीस सूत्री सदस्य कृष्ण पासवान,भंडारों पंचायत के मुखिया बिमल यादव, डकाय पंचायत के मुखिया मुबारक अंसारी, डहुआ पंचायत के मुखिया दिवाकर पासवान,पंचायत समिति सदस्य दिलीप यादव,कनाहिया यादव,अशोक राय सारवां के पूर्व मुखिया रामकिशोर सिंह, रक्ति पंचायत के पूर्व मुखिया सह कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्रीकांत यादव,जियाखड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया लालू मिश्र,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामदेव रवानी,सोनारायथाडी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष महेंद्र यादव,सोनारायथाडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पिंटू शेख,रंजित यादव,मुन्ना राय, विमल मंडल,योगेंद्र तुरी,उमाकांत मंडल, वीरू यादव,ब्रहदेव वर्मा,रामदेव मंडल, छोटू,दीपक झा,सरोज झा,झारी बाबा,बबलू रवानी,कुंदन कुमार, हूरो यादव,राजेश यादव,मकबूल शेख नंदकिशोर वर्मा,विनोद वर्मा, पतरु मंडल,हरिलाल यादव,भोला यादव,लालू यादव, मदन राय,कृष्ण गुप्ता,शिबू राय,राजकिशोर रवानी,मुकेश राउत,शाहबाज हुसैन, टनटन यादव,शिवनारायण वर्मा,मनीष मिश्र,प्रमुख यादव,फारुख अंसारी,दीनबंधु यादव,शंकर यादव,गणेश चौरसिया,कामदेव यादव ,जावेद ,वरुण मंडल समेत जिला गव्य विकास पदाधिकारी त्रिदेव मंडल,जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपांकर जी,जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी अशोक सम्राट,प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव जी समेत सखी मंडल की दीदियां ,ब्लॉक के कर्मी और सैंकड़ों की संख्या में आए हुए लाभुक और ग्रामीण रहे मौजूद।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...