Jharkhand

परियोजना +2 उच्च विद्यालय, बिरहु के एक सौ छात्र-छात्राओं ने कॉलेज मोड़ डाकघर का भ्रमण किया

Share
Share
Khabar365news

डाकघर के कंप्यूटरीकृत एवं नई तकनीक के इस्तेमाल से हुए परिवर्तन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए परियोजना +2 उच्च विद्यालय, बिरहु, सिमरिया, चतरा के कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक सौ छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक पवन कुमार विद्यालय के अध्यापक कुलदीप भगत, खुशबू कुमारी, रीता कुमारी एवं पप्पू कुमार के साथ कॉलेज मोड़ उप डाकघर, हजारीबाग का भ्रमण कराने आये।
कॉलेज मोड उप डाकघर के पोस्टमास्टर नंदन कुमार ने उन्हें डाकघर के विभिन्न बचत योजनाओं, माई स्टांप, फिलेटली खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, ईमनीआर्डर, स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट, पार्सल सहित डाकघर के कार्य प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पहले के कार्यप्रणाली एवं नई तकनीक के इस्तेमाल से डाकघर के कार्यप्रणाली में हुए परिवर्तन के संबंध में भी छात्रों को जानकारी दिया गया। कंप्यूटर एवं नई तकनीक के इस्तेमाल से डाकघर के कार्यों में आई तेजी एवं पारदर्शिता को देखकर वे काफी प्रभावित हुए। सभी ने इस डाकघर के स्वच्छता एवं दीवार पर सोहराई कला के पेंटिंग की प्रंशसा की। मौके पर डाक सहायक पंकज कुमार, दिलीप कुमार भी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु(पीवीयूएनएल) में परियोजना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु महिलाओं का सौभाग्‍य कामना से रखा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर समिति ने शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...