Jharkhand

हमारा लक्ष्य विकसित भारत और विकसित हज़ारीबाग: जयंत सिन्हा

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग लोकसभा में पिछले 10 वर्षों में हुआ ~₹50 हज़ार करोड़ का विकास

सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने 28 फरवरी को हज़ारीबाग स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान पिछले 10 वर्षों में हज़ारीबाग लोकसभा में आये परिवर्तन के विषय में विस्तार से बताया।

जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हज़ारीबाग लोकसभा में ~₹50 हज़ार करोड़ का विकास हुआ है, जिसने क्षेत्र में क्रांति लायी है। ~₹20 हज़ार करोड़ का पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट, ~₹15 हज़ार करोड़ की खनन परियोजनाएं, ~₹5 हज़ार करोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग, ~₹4 हज़ार करोड़ की रेल परियोजनाएं, ~₹2 हज़ार करोड़ का जिला खनिज मद, ~₹2 हज़ार करोड़ का मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, ~₹1 हज़ार करोड़ का भारतीय कृषि अनुसन्धान केंद्र और ~₹1 हज़ार करोड़ की कोनार डैम जलापूर्ति और गैस पाइपलाइन की परियोजनाओं को हमने धरातल पर उतारा है। इन सभी परियोजनाओं से क्षेत्र में हज़ारों रोज़गार का सृजन हुआ है।

जयंत सिन्हा ने कहा कि हज़ारीबाग और रामगढ़ में मोदी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र पर चलते हुए पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक के उत्थान का मार्ग प्रशस्त कर रही है। मोदी सरकार ने 2024 में लाये गए अंतरिम बजट में GYAN फॉर्मूला पर काफी जोर दिया है। G मतलब गरीब, Y मतलब युवा, A मतलब अन्नदाता और N मतलब नारी। हमारी सरकार इन सभी वर्गों का तेजी से उत्थान कर रही है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने हज़ारीबाग और रामगढ़ में 10 वर्षों में इन सभी वर्गों की प्रगति को बढ़ावा दिया है। हमारी सरकार ने जो कार्य किये हैं उन्हें देखकर जनता कह रही है ‘तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।’

जयंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी हर गरीब को बुनियादी सुविधाएं, युवाओं को बेहतर शिक्षा द्वारा रोजगार, किसान भाई-बहनों को हर साधन व नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ हर मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करेगी। हज़ारीबाग को नॉलेज सिटी बनाएंगे, जिससे क्षेत्र आईटी हब के रूप में उभरेगा और युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बड़ी संख्या में आईटी के रोज़गार मिलेंगे। युवाओं में कौशल और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए हम विनोबा भावे विश्वविद्यालय को हर साधन देंगे, जिससे उन्हें विश्वस्तरीय शिक्षा मिल पायेगी। हज़ारीबाग की तरह रामगढ़ में भी मेडिकल कॉलेज को धरातल पर उतारेंगे, जिससे हमारे युवा क्षेत्र में ही डॉक्टरी की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके साथ ही जनता को सहज जीवन देने के लिए क्षेत्र में बेहतर सड़कें, जलापूर्ति, ट्रैफिक व्यवस्था, घरों में गैस पाइपलाइन, चौक-चौराहों पर प्रतिमाओं की स्थापना व सुन्दर पार्कों के निर्माण को और बढ़ावा दिया जाता रहेगा।

जयंत सिन्हा ने कहा कि हज़ारीबाग और रामगढ़ की जनता के आशीर्वाद से ही हम निरंतर उनकी सेवा करते आ रहे हैं। जन-जन की सेवा और क्षेत्र की प्रगति को बढ़ावा देने की हमारी यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी। हमारा एक ही लक्ष्य है ‘विकसित भारत और विकसित हज़ारीबाग’।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

क्रॉस वोटिंग के आरोप खारिज, दीपांकर बोले- कांग्रेस को ही वोट दिया

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच माले (CPI-ML)...