Pakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ : डाक विभाग ने प्रभात फेरी के जरिए जीवन बीमा योजना का किया प्रचार-प्रसार

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ मुख्य डाक विभाग के द्वारा डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। विभाग के सभी कर्मी एवं पदाधिकारी पैदल भ्रमण करते हुए लोगों के बीच जाकर इस योजना के लाभ के बारे में जानकारी दे रहे हैं और उन्हें इस जीवन बीमा योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

पाकुड़ डाक विभाग के निरीक्षक मनोज राम ने बताया कि डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना एक पुरानी और विश्वसनीय योजना है। विभाग के प्रचार-प्रसार की कमी के कारण बहुत से लोग इस योजना से अनजान थे, लेकिन अब पैदल भ्रमण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और इस योजना से जुड़ने के लिए आग्रह किया जा रहा है।

यह जीवन बीमा योजना लोगों को सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करने का एक प्रभावी तरीका है। जिले में कुल 117 डाक विभाग हैं, जहां सभी डाकघरों के कर्मचारी एवं पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं और बैलट पेपर के माध्यम से इस योजना के लाभ के बारे में समझा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज झारखंड के 15 जिलों में आंधी–बारिश की चेतावनी,

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

चक्रवाती तूफान को लेकर JBVNL अलर्ट, बिजली शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Khabar365newsरांची: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते हुए झारखंड में...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में JLKM ने बढ़ाया संगठन का दायरा,

Khabar365newsजामताड़ा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर...