BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ में बालू कारोबारी के घर फायरिंग, इलाके में दहशत

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के कुज्जू थाना क्षेत्र अंतर्गत नया मोड़ स्थित सीसीएल अस्पताल के सामने बालू घाट का टेंडर लेने वाले गुरुदेव ट्रेडिंग के प्रोपराइटर डब्बू सिंह के आवास पर सोमवार देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। बाइक से पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने घर के परिसर में घुसकर कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के समय कारोबारी अपने पूरे परिवार के साथ घर में मौजूद थे। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अपराधियों की गोलीबारी से घर की खिड़की, गाड़ी और गेट पर गोलियों के निशान पाए गए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है और लोग पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पीड़ित कारोबारी डब्बू सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल दूबे द्वारा उन्हें लंबे समय से धमकियां दी जा रही थीं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी बालू घाटों का टेंडर उनकी कंपनी को मिला है, जबकि बालू घाट से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिस पर 13 जनवरी को फैसला आने की संभावना है। इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर संचालन शुरू होना है। डब्बू सिंह के अनुसार, राहुल दूबे गैंग की ओर से बालू कारोबार चलाने के बदले प्रति सीएफटी पांच रुपये की अवैध मांग की जा रही थी। मांग न मानने पर अपराधियों ने उनके घर पर गोलीबारी की। घटना के बाद दोबारा फोन कर उन्हें धमकी दी गई कि अगर अब भी बात नहीं मानी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर अपराधियों ने एक परचा फेंक कर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान फायरिंग में इस्तेमाल किए गए खोखे जमीन से बरामद किए गए हैं। मांडू अंचल के इंस्पेक्टर रजत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...