Home Uncategorized गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग
अभिभावकों ने रखी अपनी राय, प्रबंधन ने सुझावों को आत्मसात करने का दिया भरोसा
Uncategorized

गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग
अभिभावकों ने रखी अपनी राय, प्रबंधन ने सुझावों को आत्मसात करने का दिया भरोसा

Share
Share

हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में गुरुवार को पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग हुई। इसमें अभिभावकों ने अपनी राय रखी। इस पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से उनके सुझावों को आत्मसात करने का भरोसा दिया गया।
अभिभावक अजय मिश्रा ने इस कॉलेज के सभी गतिविधियों पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि उनके परिवार के सात लोगों ने गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से बी.एड. की ट्रेनिंग ली और सभी आज नौकरी में हैं। क्लेमेंट टुडू ने कहा कि 2007 से पहले वह सोचते थे कि अगर यहां बीएड कॉलेज होता, तो उन्हें अपने बच्चे को बाहर नहीं भेजना पड़ता। गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज ने उनका और उनके बच्चों का सपना पूरा किया। अन्य अभिभावकों ने भी कॉलेज की गुणवत्ता आधारित प्रशिक्षण व विभिन्न गतिविधियों को सराहा और यहां अपने बच्चों के नामांकन पर खुशी जाहिर की। मौके पर कॉलेज प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने समीक्षात्मक मंथन करते हुए संस्थान और प्रशिक्षुओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं और गतिविधियों की जानकारी दी। अभिभावकों से प्रशिक्षण के दौरान बच्चों पर निगाह रखने और प्रशिक्षुओं को नियमित कक्षाएं करने की बात कही। उन्होंने कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों, पाठ्यक्रम, परीक्षा, प्राप्त होने वाले अंक, प्लेसमेंट सेल समेत जीवन में अनुशासन की भूमिका के बारे में विस्तार से समझाया। इससे पहले विषय प्रवेश कराते हुए सचिव मिथिलेश मिश्र ने कहा कि यह महाविद्यालय अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों की भूमिका को काफी महत्वपूर्ण बताया। कहा कि शिक्षक वही बन सकते हैं, जिनमें बच्चों के मनोभाव को पढ़ने की क्षमता हो और यही बातें इस कॉलेज में प्रशिक्षुओं को सिखाई जाती हैं। प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि बच्चों के पहला शिक्षक अभिभावक होते हैं। ऐसे में प्रशिक्षुओं के भविष्य निर्माण में अभिभावक, मार्गदर्शक और कॉलेज प्रबंधन का अहम योगदान होता है। मंच संचालन सहायक प्राध्यापिका कुमारी अंजलि और धन्यवाद ज्ञापन पुष्पा कुमारी ने किया। मौके पर विभागाध्यक्ष महेश प्रसाद सहायक प्राध्यापक अशोक कुमार सिन्हा, डॉ पुष्पा कुमारी, लीना कुमारी, दीपमाला, अब्राहम धान, छोटीलाल प्रसाद, एसएस मैती, गुलशन कुमार, जगेश्वर रजक, अनिल कुमार, कश्यप कुणाल, दशरथ कुमार, कनकलता, संदीप कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार दास, दिलीप कुमार सिंह, अंजन कुमार आदि मौजूद थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

दीपोत्सव के रंग में रंगा आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज, रंगोली प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

भगवान श्रीराम और माता सीता की रंगोली को मिला पहला स्थान, नर्सों...

Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...