बिहारब्रेकिंग

पटना : अपराधियों ने मंत्री अशोक चौधरी के आवास के पास युवक को मारी गोली, तेजस्वी का बंगला भी यहीं है

Share
Share
Khabar365news

पटना : पटना में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गुरुवार का है, जब अपराधियों ने पोलो रोड के वीवीआईपी इलाके में एक युवक को गोली मार दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने राहुल नाम के युवक पर गोली चलाई और मौके से गोली का खोखा बरामद किया गया है। दोनों हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना के बाद राहुल से 400 रुपये भी छीन लिए। अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह वारदात मंत्री अशोक चौधरी के आवास के पास हुई है, और राजद नेता तेजस्वी यादव का बंगला भी उसी इलाके में है। इसके अलावा कई अन्य उच्च अधिकारियों और जजों के आवास भी यहां स्थित हैं, जो इस घटना को और गंभीर बनाते हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पटना में नए SSP कार्तिकेय शर्मा आज अपना पदभार संभालने जा रहे हैं। इस घटना ने प्रशासन के सामने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुछ दिन पहले, पटना में एक और सनसनीखेज वारदात हुई थी, जब आलमगंज थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि महिला के पति को गंभीर चोटें आई थीं। यह घटना अर्फाबाद नहर के पास घटी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा, जहां महिला और उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पति की हालत स्थिर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर अज्ञात थे और उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, फिर मौके से फरार हो गए।

इसके अलावा, 13 जून को पटना के पास दानापुर में भी अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी थी। यह घटना न्यू गोसाई टोला गोला रोड की है, जहां युवक श्रवण कुमार अपने घर के पास खड़ा था। हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...