
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर में होली, ईद ,रामनवमी,चैती दुर्गा पूजा को लेकर बासल थाना परिसर में शनिवार को पतरातु अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता , बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक की गई।

बैठक में जिला परिषद सदस्य राजाराम प्रजापति, उदय अग्रवाल ,अशोक पाठक , प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य सहित गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण से होली, रामनवमी, ईद ,चैती दुर्गा पूजा, मनाने के लिए अपील की गई।
Leave a comment