संतोष शर्मा : होली के पर्व के शुभ अवसर पर सारठ थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अंचलाधिकारी कृष्ण सिंह मुंडा व थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।क्षेत्र में होली के अवसर पर शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए विभिन्न थाना परिसरों में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें जनप्रतिनिधियों स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
सारठ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले। इस अवसर पर पारंपरिक होली गीतों के साथ आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का संदेश दिया गया। पुलिस ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया कि हुड़दंगियों और अफवाहबाजों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।थाना स्तर पर आयोजित बैठक में यह सख्त निर्देश दिया गया है कि डीजे पर अश्लील गाने न बजाए जाएं और न ही जबरदस्ती रंग-अबीर डाला जाए। सारठ में पुलिस प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि होली का त्योहार पारंपरिक रूप से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाए।
Leave a comment