Home Jharkhand पेलावल ओपी प्रभारी का लगातार नशेड़ियों पर शिकंजा
Jharkhand

पेलावल ओपी प्रभारी का लगातार नशेड़ियों पर शिकंजा

Share
Share
Khabar365news

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक महोदय को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मनोज कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक सी०सी०आर० हजारीबाग, आंचल पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार एवं पु०अ०नि० शाहीना प्रवीन, प्रभारी पेलावल ओ०पी० के नेतृत्व में छापेमारी की गयी जिस दौरान छडवा काली मंदिर के पास तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनकी तलाशी लिए जाने पर उनके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम पाया गया जिसके उपरान्त तीनों व्यक्तियों के पास बरामद अफीम एवं मोबाईल को विधिवत जप्त करते हुये गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में कटकमसांडी (पेलावल) थाना काण्ड संख्या 109/24 दिनांक 15.06.2024 धारा-18 (b)/29 NDPS Act दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों मे (01) मोहन लाल, उम्र करीब 28 वर्ष पिता बेचे लाल, ग्राम नामदार गंज, थाना सरौली, जिला बरैली (यू०पी०)02) अलीम मोहम्मद उर्फ छोटे, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता चिमन, ग्राम अंजनी, थाना सरौली, जिला बरैली (यू०पी०) 03) मनोज यादव, उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता भगवान सिंह, ग्राम घरेला, थाना सरौली, जिला बरैली (यू०पी०)
बरामद किए गए सामानों मे(1) तीन किलो एक सौ पचास ग्राम अफीम(02) दो मोबाईल जप्त किए गए।
यह जानकारी मनोज कुमार सिंह सी सी आर डीएसपी, पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार एवं पेलावल ओपी प्रभारी शाहीना प्रवीण ने प्रेस को संबोधित करते हुए दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

Khabar365newsउपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...