Jharkhand

पेलावल पुलिस ने 401 ग्राम गांजा व 53 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news


मामला हेदलाग करहनियाबाग के एक मकान मे रखे प्रतिबंधि नशीला पदार्थ से सम्बन्धित
कटकमसांडी (हजारीबाग) पेलावल पुलिस ने हेदलाग के करहनियाबाग के एक दुकान से 401 ग्राम गांजा व 53 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया और विक्रेता बुधन साव को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया। बताया गया कि ओपी प्रभारी शाहीना परवीन को गुप्त जानकारी मिली कि हेदलाग करहनियाबाग में 55 वर्षीय बुधन साव अपने दुकान में रखकर चोरी छिपे गांजा व शराब बेचने का काम करता है, जिसकी जानकारी ओपी प्रभारी द्वारा पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ साथ कटकमसांडी सीओ सविता सिंह को दी गई। इसके बाद ओपी प्रभारी शाहीना परवीन के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया, जिसमे एएसआई उपेन्द्र सिंह, एएसआई टुसुवा उरांव, आरक्षी रूशु मुंडा, चालक कुमार राणा सहित सशस्त्र बल शामिल थे। गठित पुलिस टीम ने हेदलाग करहनियाबाग स्थित एक गुमटी मे छापामारी की। मगर गुमटी मे पुलिस को कुछ भी हाथ नही लगा। तब गुमटी से सटे विक्रेता बुधन साव के मकान के छज्जे मे काटून मे अलग अलग रखे प्रतिबंधित नशीला पदार्थ 401 ग्राम गांजा व रायल स्टैग 17बोतल, रायल चैलेंज 14 बोतल, स्टर्लिंग रिजर्व (बड़ा) 15 बोतल व स्टर्लिंग रिजर्व (छोटा) सात बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस द्वारा कागजात मांगने पर विक्रेता बुधन सिंह द्वारा नही दिखाए जाने के बाद दो स्वतंत्र गवाह क्रमश: गांव के ही पंकज अगेरिया व भोला राणा की मौजूदगी मे बुधन साव को हिरासत मे लिया गया और अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ खरीद बिक्री करने के आरोप में भादवि के धारा 20 बी (11) (ए) व एनडीपीएस एक्ट, 47 (ए) एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज करने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...