
फिर पबरा मे 300 लीटर महुआ शराब जब्त, वहीं शिवपुरी में 100 लीटर शराब जप्त

कटकमसांडी (हजारीबाग) रविवार को पेलावल ओपी प्रभारी शाहीना परवीन के नेतृत्व में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध पेलावल पुलिस को फिर से कामयाबी मिली है इधर कल ही शनिवार को पबरा से ढाई सौ लीटर महुआ शराब जप्त किया गया था और हेदलाग में 240 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया था। होली पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र के सभी ठिकानों में सघन छपामारी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पबरा में फिर रविवार को पुलिस ने महुआ से निर्मित 300 लीटर शराब जब्त किया और साथ ही साथ एक अभियुक्त आनंद कुमार मेहता उम्र 31 वर्ष पिता राम जय मेहता ग्राम-पबरा थाना-पेलावल को विधिवत्त गिरफ्तार किया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं पेलावल ओपी क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी मोहल्ला में भी 100 लीटर शराब जप्त किया गया। बता दे की ओपी प्रभारी शाहिना परवीन ने अपने पूरे दल बल के साथ हर जगह छापेमारी की इसमें अहम भूमिका चालक आरक्षी अवधेश सिंह ने भी निभाई। ओपी प्रभारी शाहीना परवीन ने बताया कि अवैध शराब के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शराब निर्माण में संलिप्त धंधेबाजों पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि पेलावल ओपी क्षेत्र के तहत पबरा में बड़े पैमाने पर निर्मित महुआ शराब का बाजार छड़वा बस्ती है, जहां से शराब की सप्लाई आसपास के क्षेत्रों मे होती है। यहां दूर दूर से पियक्कड़ों की जमात पहुंच शराब का सेवन करते हैं।
Leave a comment