JharkhandUncategorized

पेलावल पुलिस ने छड़वा डैम पुल के नीचे से एक युवक का शव किया बरामद

Share
Share
Khabar365news

मृतक अंतर्राष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी था–11 मार्च से था लापता

कातिल काजल सिन्हा हिरासत में

कटकमसांडी(हजारीबाग):पेलावल ओपी क्षेत्र के छड़वा डैम पुल के नीचे से शनिवार को पेलावल पुलिस ने प्लास्टिक के बोरी में बंद एक युवक का क्षत विक्षत शव बरामद किया है। शव की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के बिरसा नगर थाना क्षेत्र निवासी प्रशांत कुमार सिन्हा (उम्र करीब 38 वर्ष) पिता शैलेंद्र कुमार के रूप किया गया। मृतक बिरसानगर क्षेत्र में मकान संख्या-265 बिरसानगर जोन नं. 01 में रहता था और वह गत 11 मार्च से लापता था। मृतक प्रशांत की मां ने जमशेदपुर बिरसानगर थाना में दिनांक 22 मार्च 2024 को कांड संख्या 30/24 के तहत आईपीसी की धारा 364 (ए) के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जमशेदपुर पुलिस टीम ने हज़ारीबाग पुलिस की मदद से हजरीबाग के न्यू एरिया गली नम्बर एक निर्मल स्कूल गली निवासी काजल सिन्हा पिता स्व. धनंजय सिन्हा को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान उसने प्रशांत की हत्या कर शव को छड़वा डैम पूल के नीचे फेंकने की बात स्वीकार की। उसके निशानदेही पर जमशेदपुर पुलिस पेलावल ओपी प्रभारी शाहीना परवीन के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची, जहां से शव को बरामद हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवम अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। पेलावल ओपी थाना प्रभारी शाहीना परवीन ने बताया कि मृतक अंतरराष्ट्रीय (पारा बैडमिंटन खिलाड़ी) था और मृतक प्रशांत सिन्हा की दोस्ती हज़ारीबाग के काजल सिन्हा साकिन न्यू एरिया निर्मल स्कूल गली निवासी से वर्ष 2019 से थी। काजल मृतक से दोस्ती तोड़ना चाह रही थी। काजल ने पुलिस को यह भी बताया कि मृतक से दोस्ती तोड़ने की बाद ब्लैक मेल कर रहा था और कुछ आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा था, जिससे तंग आकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बतातें चलें कि मृतक अंतरराष्ट्रीय पारा बैंडमिंटन खिलाड़ी था और वर्ष 2023 में थाईलैंड में आयोजित पारा ओलंपिक खेल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुका था। पुलिस इन घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू और बासल थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...