हजारीबाग

मदरसा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, अंजुमन के लोगों अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष को दिया आवेदन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग (झारखंड):
हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बनहा गांव स्थित मदरसा मजहरुल उलूम की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मो हासिम, पिता स्व. रसूल मिया, मदरसा की जमीन पर मनमाने तरीके से कब्जा करने की कोशिश कर रहें हैं।

जानकारी के अनुसार, जब बऩहा अंजुमन के सदस्यों को इस अवैध कब्जे की जानकारी मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और संबंधित व्यक्ति से जमीन खाली करने की बात कही। इस दौरान विवाद बढ़ गया और मदरसा से जुड़े मो. हासिम तथा उनके परिजनों ने अंजुमन के लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

मारपीट की घटना में नाइब सदर मो. नेजाम साहब, अंजुमन के सदर गुलाम मुर्तुजा सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है।

अंजुमन व मदरसा प्रबंधन ने जिलाध्यक्ष से मदरसा की जमीन को अतिक्रमण से बचाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यह जमीन धार्मिक शिक्षा से जुड़ी संपत्ति है, जिस पर किसी प्रकार का निजी कब्जा अनुचित है।

स्थानीय लोगों ने जिलाध्यक्ष से इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर मदरसा की जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।


Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय स्कॉर्पियो चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग में लगातार हो रही स्कॉर्पियो चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने...

हजारीबाग

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान जारी ‌

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम चुनाव के मद्देनजर बुधवार को लेकर राजनीतिक...

हजारीबाग

अवैध विदेशी शराब की खेप ध्वस्त, 10 लाख की शराब जब्त — ASP अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी की सख़्त कार्रवाई

Khabar365newsहजारीबाग।कटकमसांडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक...