BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांग्रेस स्थापना दिवस पर पेसा उत्सव, आदिवासी स्वशासन का जश्न

Share
Share
Khabar365news

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड में पेसा नियमावली लागू होने के बाद पेसा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ. राजेश गुप्ता के सौजन्य से गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। रांची विश्वविद्यालय परिसर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक छऊ नृत्य, मांदर की थाप और जनजातीय गीत-संगीत के साथ झूमते-गाते जुलूस निकाला, जो कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचा। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेसा कानून की नियमावली लागू होने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,प्रभारी के.राजू एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।

कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मांदर की थाप पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह भी उत्सव में झूमते नजर आए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ. राजेश गुप्ता ने के. राजू, दीपिका पाण्डेय सिंह एवं केशव महतो कमलेश को 51 किलो की माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद एवं सम्मान व्यक्त किया।

मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि पेसा कानून की नियमावली लागू होना आदिवासी एवं ग्रामसभा आधारित लोकतंत्र की बड़ी जीत है। इससे ग्रामसभाओं को वास्तविक अधिकार मिलेगा और जल, जंगल, जमीन की रक्षा मजबूत होगी। यह निर्णय कांग्रेस पार्टी की वर्षों पुरानी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड की जनता, विशेषकर आदिवासी समाज, लंबे समय से पेसा नियमावली की प्रतीक्षा कर रहा था। गठबंधन सरकार ने इसे लागू कर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस गरीब, आदिवासी और वंचित समाज के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती है और उसे जमीन पर उतारती भी है।

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि पेसा नियमावली लागू होने से ग्रामसभाओं को निर्णय लेने की ताकत मिलेगी और विकास अब गांव की सहमति से होगा। यह कानून केवल अधिसूचना नहीं, बल्कि आदिवासी स्वशासन और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव है। 
वही दीपिका पाण्डेय सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस नेताओं को सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पेसा उत्सव के अवसर पर मिले स्नेह और सम्मान के लिए वह प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश महासचिव आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ. राजेश गुप्ता सहित सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करती हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनजातीय समाज और ग्रामसभाओं के अधिकारों के लिए और अधिक जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पेसा उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, स्वशासन और संवैधानिक अधिकारों का उत्सव है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासी समाज के हितों को प्राथमिकता दी है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी रहेगी।

 लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा
पेसा नियमावली का लागू होना आदिवासी समाज के स्वशासन और अधिकारों को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम है, जिसे कांग्रेस ने साकार किया है। 
पेसा कानून की नियमावली से गांव, ग्रामसभा और जनजातीय समाज को वास्तविक अधिकार मिलेंगे और यह सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। पेसा उत्सव ने कांग्रेस स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा जिले में एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

हुल दिवस पर जामताड़ा में शक्ति प्रदर्शन

Khabar365newsजामताड़ा। हुल दिवस के अवसर पर जामताड़ा में कोल्हान टाइगर संगठन की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को मारी टक्कर

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया...