BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

निरसा में पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, NH-19 पर मचा हड़कंप

Share
Share
Khabar365news

धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब देवियाना गेट स्थित एनएच-19 पर मां उमा शक्ति फिलिंग पॉइंट के पास गोली चलने की घटना सामने आई। इस फायरिंग में पेट्रोल पंप मालिक और पत्थर व्यवसायी पारस सिंह के पुत्र सौरभ सिंह घायल हो गए। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और परिजन व पंप कर्मी दहशत में आ गए। घटना के तुरंत बाद घायल सौरभ सिंह को इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मानिक बाखला भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक सुनसान इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, जहां से कई अहम साक्ष्य बरामद हुए हैं। मौके से बियर की खाली बोतलें, चिप्स के पैकेट, एक गोली का खोखा और खून के धब्बे मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस प्रारंभिक तौर पर आशंका जता रही है कि घटना खाने-पीने के दौरान हुई फायरिंग से जुड़ी हो सकती है। एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने बताया कि पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली थी और जांच में घायल युवक की पहचान सौरभ सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि सौरभ पेट्रोल पंप मालिक के पुत्र हैं।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किस परिस्थिति में चली और उस वक्त घटनास्थल पर कौन-कौन मौजूद था। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि सौरभ सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्टल है। पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है कि फायरिंग उसी हथियार से हुई या किसी अन्य व्यक्ति ने गोली चलाई। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल टाउनशिप स्कूल में एक सप्ताहीय ‘जेम विंटर वर्कशॉप’ का सफल आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL)...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर के लिए रवाना

Khabar365newsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह रांची के लोकभवन से सेना के हेलीकॉप्टर...

CrimeJharkhandPakurRanchi

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में रातू में उमड़ा आक्रोश

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट युवा नेता ओम शंकर गुप्ता के...

JharkhandPakur

धान अधिप्राप्ति केंद्र का बीएसओ ने लिया जायजाकिसानों से अधिक धान खरीद और शीघ्र भुगतान के दिए निर्देश

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ)...