
हजारीबाग:दिनांक 2 जुलाई 2024 मंगलवार को विधुत आपूर्ति क्षेत्र हजारीबाग द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान जामुन, गुलमोहर, अर्जुन, आवंला, सागवान, बेल इत्यादि के कई पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधुत आपूर्ति क्षेत्र क्षेत्र हजारीबाग के महाप्रबंधक श्री दिनेश कुमार सिंह, विधुत अंचल हजारीबाग के उपमहाप्रबंधक श्री अशोक कुमार उपाध्याय, विधुत कार्यपालक अभियंता ( महादेव मुर्मू, क्षेत्र मोहन हैसा, पंचानन सिंह, शेखर सुमन, अमित कुमार भगत, राम गोपाल राम) सहायक विधुत अभियंता ( अरविंद कुमार), प्रशासी पदाधिकारी – रंजीत कुमार सिंह, कनीय प्रबंधक असैनिक (शंकर सिंह), विधुत कनीय प्रबंधक – ( अभिषेक कुमार, ओमकार जयसवाल, अनिल कुमार), कनीय प्रबंधक -मानव संसाधन ( राकेश कुमार सिंह, उमाकांत कुमार) और विभागीय कर्मी रवि कुमार, संतोष कुमार, मोहित कुमार शामिल थे।

विधुत महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण के लिए सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को अच्छा वातावरण मिले।

विधुत उपमहाप्रबंधक ने कहा कि आनेवाले समय में गर्मी से निजात पाने का एकमात्र उपाय है की ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण का काम हो। और इसी क्रम में पौधारोपण किया जा रहा है। और आगे भी यह कार्य किया जाएगा।
सभी को पर्यावरण बचाने की कोशिश करने की आवश्यकता है।
Leave a comment