Jharkhand

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह की डीसी से मुलाकात: हजारीबाग के प्राथमिक शिक्षकों को निलंबन मुक्त करने व हजारीबाग के विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

Share
Share
Khabar365news

02 जुलाई, 2024, हजारीबाग: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी मुन्ना सिंह ने हजारीबाग की जिला उपायुक्त (डीसी) नैन्सी सहाय से मुलाकात कर हजारीबाग जिले के प्राथमिक शिक्षकों को निलंबन मुक्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

मुन्ना सिंह ने बताया कि हजारीबाग में फरवरी और मार्च महीने में लगभग 10 शिक्षकों को जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा छोटे-मोटे आरोप लगाकर निलंबित कर दिया गया था। जिले में इन शिक्षकों की निलंबन अवधि तीन महीने से अधिक हो जाने के बावजूद, जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा शिक्षकों को निलंबन मुक्त करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। शिक्षकों के निलंबन से विद्यालयों के पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, क्योंकि अधिकांश निलंबित शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं।

मुन्ना सिंह ने कहा, “दो महीने के अंतराल में लगभग 10 शिक्षकों का निलंबित होना हजारीबाग जिले में सामान्य घटना प्रतीत नहीं होती है।”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डीसी नैन्सी सहाय ने कहा कि सभी निलंबित शिक्षकों को निलंबन मुक्त करने का निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द हजारीबाग जिले के प्राथमिक शिक्षकों को निलंबन मुक्त कर दिया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने डीसी नैन्सी सहाय का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब निलंबित प्राथमिक शिक्षक जल्द ही अपने स्कूलों में सेवा देंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...