Jharkhand

पीएम मोदी ने हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष को दिया जीत का मंत्र, मंच पर उनसे किया चुनाव पर चर्चा

Share
Share
Khabar365news

पीएम मोदी का आशीर्वाद पाकर नए उत्साह से लबरेज दिखे मनीष

सिमरिया में पीएम मोदी की सभा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए हजारीबाग लोकसभा वासियों का आभार- मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा और चतरा लोकसभा के संयुक्त महा विजय संकल्प सभा को लेकर शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड स्थित मुरबे मैदान में पहुंचे थे। यहां मंच पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को उनके करीब बैठे हुए देखा गया। इस चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मनीष जायसवाल से बात करते हुए देखे गए। कयास यह लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीष जायसवाल से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चुनावी स्थति का जायजा लिया और उन्हें चुनाव में जीत के कई गुरुमंत्र भी दिए। पीएम मोदी का आशीर्वाद पाकर सभा के बाद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल नए उत्साह से लबरेज दिखे और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे लोकप्रिय नेता का आगमन ही हमारे मनोबल को बढ़ाता है लेकिन उनके इस सभा में लाखों की संख्या में उमड़े भीड़ ने यह जता दिया है की देश मोदीमय है और तीसरी बार प्रचंड मतों से मोदी सरकार बनेगी ।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने सिमरिया में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं, आम- जनता, मोदी समर्थकों को बधाई देते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा की जनता का यह असीम प्रेम, स्नेह, आशिर्वाद और समर्थन से ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...