झारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, जब्त किए ये सामान 

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा में जंगल झाड़ी में छिपकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे 3 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम बगरूडीह स्थित क्रेशर के पीछे जंगल झाड़ के पास साईबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी किया। 

साईबर अपराध करते हुए 3 साइबर अपराधियों को फर्जी मोबाईल, सिम, एटीएम कार्ड, पासबुक, पैन कार्ड, वोटर कार्ड के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार किए गए तीनों साइबर अपराधी के पास से पुलिस ने 7 मोबाइल फोन, 13 फर्जी सिम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, एक पासबुक, एक पैन कार्ड और एक वोटर कार्ड बरामद किया है।

गिरफ्तारी के बाद अपराधियों के अपराध शैली की चर्चा करते हुए बताया कि एक्सिस बैंक एवं अन्य बैंकों के क्रेडिट डेबिट कार्ड में केवाईसी अपडेट कराने की बात बताकर एवं लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल पर एपीके फाईल भेजकर तथा उनके मोबाईल में एपीके फाईल डाउनलोड करवाकर उनके सारी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करते थे। बताया कि इन साइबर अपराधियों का कार्यक्षेत्र मुलत: पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...