kodermaझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा घाटी में 80 लाख के सोना की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा  के घाटी में 15 जून को हुई 80 लाख रुपये की सोने की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोडरमा पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लगभग 70 लाख रुपये मूल्य का लूटा गया सोना बरामद कर लिया गया है। साथ ही लूट की घटना में इस्तेमाल की गई एक कार और दो अन्य गाड़ियां भी जब्त कर ली गई हैं। पूरे मामले की जानकारी कोडरमा एसपी ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।

एसपी ने बताया कि यह लूट छपरा के सोने के जेवर कारोबारी दीपक गुप्ता के साथ तब हुई जब वह कोलकाता से सोने की बिस्किट लेकर छपरा लौट रहे थे। रास्ते में कोडरमा घाटी में उनकी कार अचानक खराब हो गई थी। उसी दौरान पकड़े गए पांच में से दो अपराधी दीपक गुप्ता के पास मदद करने के बहाने पहुंचे। लेकिन जब उन्हें यह आभास हुआ कि कारोबारी के पास भारी मात्रा में सोना है, तो उन्होंने अपने बाकी साथियों को बुला लिया और मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की पहचान अमन कुमार (21), सोनू कुमार उर्फ सौरभ (23), नीतीश कुमार (26), मोहम्मद कासिम (26) और टिंकू कुमार (30) के रूप में की गई है। लूट की सूचना मिलते ही कोडरमा एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अनिल कुमार की निगरानी में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बिहार के नवादा जिले के रजौली क्षेत्र में छापेमारी की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 70 लाख रुपए मूल्य का सोना बरामद किया है, जिसे लूट की वारदात में छीना गया था। इसके अलावा, वारदात में प्रयुक्त एक कार और दो अन्य गाड़ियां भी जब्त कर ली गई हैं। कोडरमा पुलिस द्वारा इस लूटकांड का तेजी से खुलासा करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...