झारखंडब्रेकिंग

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से पुलिस ने हथियार और अफीम के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार 

Share
Share
Spread the love

रांची : रांची पुलिस ने हथियार और अफीम के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सिटी डीएसपी केवी रमण के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने खादगढ़ा बस स्टैंड से 3 लोगों को पकड़ा।  गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहन लोहरा, कुंवर मुंडा और बिरसा मुंडा शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 550 ग्राम अफीम, एक पिस्टल और अन्य सामान बरामद किया।  

मिली जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा बस टर्मिनल के पास 3 युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उन्हें रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान अफीम, अवैध पिस्टल और गोलियां बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने खूंटी से चतरा अफीम ले जाने की बात कबूल की। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है और जांच में जुटी है कि अफीम तस्करी का नेटवर्क कितना बड़ा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
GIRIDIHझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में बुजुर्ग की हत्या, भाइयों ने कुल्हाड़ी से किया हमला

Spread the loveगिरिडीह जिले में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी...

GUMLAझारखंडब्रेकिंग

गुमला में युवक की चाकू मारकर हत्या, माता-पिता ने लिया था गोद 

Spread the loveगुमला : गुमला में रविवार सुबह भरनो प्रखंड के कुसुम्बाहा गांव...

झारखंडब्रेकिंग

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, बहन के ससुराल से लौट रहे थे

Spread the loveगढ़वा : गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में शनिवार...