Jharkhand

पंडरा में 13 लाख की लूट व फायरिंग मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

रांची : राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में 30 दिसंबर 2024 को दिनदहाड़े हुई 13 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराधियों ने आशीर्वाद आटा कंपनी के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता से पैसे लूटे थे और बचाने आए युवक को गोली मार दी थी। इसमें पुलिस ने रांची और रामगढ़ में छापेमारी कर एक महिला सहित 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी हो कि यह वारदात ओटीसी मैदान के पास, आइसीआइसीआइ बैंक के नजदीक हुई थी। 3 अज्ञात अपराधियों ने कैशियर सुमित कुमार गुप्ता पर हमला कर 13 लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान बचाने आए सुमित नाम के युवक को अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम बनाई। पुलिस ने रांची और रामगढ़ में छापेमारी कर एक महिला सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों की तस्वीर जारी कर उनकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अब भी घटना में शामिल 2 अन्य अपराधियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...