Sportsझारखंडब्रेकिंग

RCB के मार्केटिंग हेड को पुलिस ने किया गिफ्तार, मुंबई भागने की कर रहा था कोशिश

Share
Share
Khabar365news

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत और कई के घायल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, निखिल मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। इसके साथ ही इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के 3 कर्मचारियों किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को भी हिरासत में लिया गया है। 

पुलिस इन सभी से कार्यक्रम की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के उल्लंघन को लेकर पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक पुलिस ने RCB फ्रेंचाइजी, डीएनए नेटवर्क्स और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर में इन सभी पर आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाया गया है। 

हादसे के बाद RCB फ्रेंचाइजी ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को भी हर संभव मदद देने की बात कही गई है। पुलिस की जांच जारी है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। इस हादसे ने जश्न के माहौल को मातम में बदल दिया है और आयोजनों में सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...