CrimeJharkhandRanchi

शंकर महतो के घर में गोली चलाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Share
Share
Khabar365news

डकरा खलारी। खलारी थाना क्षेत्र के पुरानी राय निवासी शंकर महतो के घर पिछले 4 अक्टूबर को अपराधियों के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को खलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि दो माह पूर्व चोरी छिपे बालू संचालन में अवैध उगाही व रंगदारी नही देने पर शंकर महतो के घर फायरिंग की थी। पुलिस ने बताया इस घटना में वीकेएस तिवारी एवं अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुध कांड थाने में प्रतिवेदित किया गया था। घटना के अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर संलिप्त अपराधी सोनालाल महतो उर्फ छन्नु यादव पिता- सरधन महतो सा०- मक्का थाना- बुढ़मु, एवं दीपक कुमार उर्फ दीपु को पिता कमलु महतो ग्राम बमने, थाना खलारी से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ क्रम में दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया। अपराधियों ने स्वीकार किया कि घटना को योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया है पहले दो लोगों ने रैकी की है फिर जब घर में वादी एवं अन्य गाँव वाले पूजा क्रार्यक्रम में मंदिर गये थे उसी दौरान दो मोटरसाईकिल पर चार अपराधकर्मी वादी के घर गये जिनमें से दो वादी के घर के दरवाजे पर जाकर दरवाजा पर फायर कर धमकी देकर भाग गये। अपराधियों पर अग्रतर कार्रवाई करते हुए बुढमू थाना कांड संख्या-09/2024, धारा-341/323/ 307/ 354/ 504/506/34 भा0द0वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया। छापामारी दल के सदस्य पु०नि० सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, पु०अ०नि० कपिलदेव यादव,पु०अ०नि० मुकेश कुमार, आरक्षी/2999 कलेंद्र कु० साह एवं थाना सशस्त्र बल मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...