CrimeJharkhandRanchi

रांची से गायब दोनों लड़कियां को कर्नाटक से पुलिस रांची लायी

Share
Share
Khabar365news

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से गायब दोनों लड़कियों को पुलिस ने कर्नाटक से बरामद करने के बाद बुधवार रात को वापस ले आयी है। पुलिस ने लड़कियों के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। गुरुवार को दोनों लड़कियों के साथ युवक को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी, उसके बाद उनका बयान दर्ज कराया जायेगा।

बता दें कि हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों लड़कियां 11 जनवरी की शाम से गायब थीं। इनके गायब होने के बाद इनके अपहरण की आशंका जतायी जा रही थी इसके बाद प्रशासनिक महकमे में ही नहीं, राजनीतिक महकमे में माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया था।

लड़कियों के गायब होने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी। अज्ञात ऑटो चालकों पर भी मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी ने एक स्पेशल टीम का गठन कर दोनों गायब लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढ लाने का टास्क दिया था। पुलिस ने छानबीन के दौरान कुछ युवकों को हिरासत में लिया था और उनसे पूछताछ और मोबाइल लोकेशन ट्रैस करके पुलिस कर्नाटक पहुंची और दोनों लड़कियों को बरामद किया। पुलिस की एक टीम ने कर्नाटक पुलिस की सहायता से दोनों को बरामद कर लिया।

घटना के बारे में पहले जानकारी आयी कि 11 जनवरी को आधार कार्ड को सुधार कराने के लिए अपने घर से कांटा टोली स्थित मंगल टावर गई थीं। दोपहर एक बजे आधार कार्ड सुधार कराने के बाद दोनों लड़कियां एक ऑटो से हिंदपीढ़ी स्थित अपने घर जाने के लिए बातचीत की। ऑटो चालक दोनों लड़कियों को हिंदपीढ़ी पहुंचाने के बजाय दूसरे रास्ते पर ले जाने लगा। इसपर दोनों लड़कियों को संदेह हुआ तो उसने अपने पिता को फोनकर घटना की जानकारी दी। पिता ने बताया कि बातचीत होने के दौरान चालक ने उनकी पुत्रियों से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों पुत्रियों से उनकी बातचीत नहीं हुई। मामले को लेकर परिजनों ने अपहरण की एफआईआर दर्ज करवाई थी।

बता दें कि लड़कियों के गायब होने के मामले में मंगलवार को राज्य सरकार के मंत्री इरफान अंसारी भी लड़कियों के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे। परिजनों को आश्वासन भी दिया था कि शीघ्र लड़कियों को खोज लिया जाएगा।

मामला प्रेम प्रसंग का निकला

दोनों लड़कियों की बरामदगी के बाद उनके कथित अपहरण पर से परदा भी हट गया। दरअसल, मामला प्रेम प्रसंग का निकला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गायब दोनों लड़कियां बहनें हैं और दोनों पूरी प्लानिंग के साथ अपने प्रेमी के साथ रांची से भागी थीं। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा युवकों को हिरासत में लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, अपहरण की कहानी बनाने के लिए वायरल किया गया ऑडियो पूरी तरह फर्जी निकला है। दोनों लड़कियों का अपहरण नहीं किया गया था, बल्कि शादी के इरादे से दोनों बहनें अपने अपने प्रेमी संग भाग गई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Recent Posts








Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

हेसला पंचायत भवन में ग्रामीणों का बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को हेसला पंचायत भवन में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुजरात के राजकोट में काम करते समय डुमरी के मजदूर गणेश महतो की मौत

Khabar365newsगिरिडीह के डुमरी प्रखंड के अतकी पंचायत निवासी गणेश महतो का 16...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नदी में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत, इलाज से पहले झाड़-फूंक में गंवाया समय

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र स्थित तांतनगर ओपी क्षेत्र के...