BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में जूते की दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Share
Share
Khabar365news

सिमडेगा पुलिस ने शहरी क्षेत्र स्थित एक फुटवियर दुकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया और नशे के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि सिमडेगा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर की गुलजार गली स्थित सम्राट बूट हाउस में मो सैफ अली अंसारी नामक युवक प्रतिबंधित नशीली दवा पैभोन स्वास प्लस की बिक्री धड़ल्ले से कर रहा है। सूचना के आलोक में एसपी सिमडेगा ने एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की।

इस टीम में सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक, एसआई प्रदीप महतो, एसआई विकास कुमार, एसआई श्याम नंदन सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम ने सम्राट बूट हाउस में छापेमारी की। मौके से 114 कैप्सूल पैभोन स्वास प्लस और 11 खाली कैप्सूल डब्बे बरामद किए गए। सभी नशीली कैप्सूल को जब्त करते हुए दुकान संचालक मो सैफ अली अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि सिमडेगा पुलिस लगातार ऐसे नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही और नशे के कारोबारियों का पर्दाफाश किया जाएगा और पुलिस किसी भी कीमत पर सिमडेगा में नशे के काले कारोबार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

हेसला पंचायत को ई गवर्नेंस सुविधा के लिए नेशनल अवार्ड के लिए नोमिनेट किया गया

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत को ई गवर्नेंस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में सेवानिवृत्त शिक्षक की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी, खोजी कुत्ता भी नाकाम

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोंका गांव में शनिवार देर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बर्थडे ठीक से नहीं मनाने पर नाराज़ हुई 18 साल की बेटी

Khabar365newsस्टील सिटी बोकारो में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अध्यक्ष पद की रेस में दो प्रत्याशी आमने-सामने, जुबानी जंग से माहौल तनावपूर्ण

Khabar365newsगढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में उस समय माहौल तनावपूर्ण...