CrimeJharkhandPakur

पाकुड़ में अवैध हथियार पर पुलिस का शिकंजा: देशी कट्टा के साथ दो धराए, एक किन्नर समुदाय से जुड़ा

Share
Share
Khabar365news

सिद्धो-कान्हु पार्क के पास झगड़े की सूचना पर पहुंची टीम, भागते आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ा

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़: अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को सोमवार को अहम सफलता हाथ लगी। नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में एक व्यक्ति किन्नर (ट्रांसजेंडर) समुदाय से संबंधित बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ डी.एन. आजाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सिद्धो-कान्हु पार्क के समीप कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी मौजूद है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और टाइगर मोबाइल टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध वहां से भागने लगे, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से कमर में छिपाकर रखा गया अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया।

इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 56/2026 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत मामला कायम किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साल्फी शेख (मनिरामपुर निवासी) और सागीर शेख (अंजना निवासी) के रूप में हुई है। इनमें सागीर शेख किन्नर समुदाय से जुड़ा बताया गया है।
एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध हथियारों और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी टीम में शामिल:

सअनि अयोध्या सिंह, आरक्षी गंगासागर साह, राजेश कुमार झा एवं संतोष राम (टाइगर मोबाइल) की सक्रिय भूमिका

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

फंदे में लटका मिला टैक्सेल कंपनी के कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत कोतो गांव के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

न्यू मार्केट में महिला से चेन स्नेचिंग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत पीटीपीएस न्यू मार्केट...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

ट्रेलर की धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना के पास ट्रेलर की...