Jharkhand

सड़क दुर्घटना में मृत दो लोगों के शव पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : गोविंदपुर-साहिबगंज रोड पर कुम्हारडीह मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में मृत जयप्रकाश राय व मंजू देवी का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया. रामनगर और कुम्हारडीह में शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. जयप्रकाश राय के परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए पैतृक स्थान बिहार के मुजफ्फरपुर ले गए. वहीं, कुम्हारडीह निवासी मंजू देवी के शव का अंतिम संस्कार खुदिया नदी घाट पर किया गया. मंजू देवी कुम्हारडीह निवासी कालू रजवार की पत्नी थी. उनके परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री है. जबकि जयप्रकाश राय के परिवार में पत्नी और एकलौता पुत्र रवि रंजन है.

झामुमो नेता एजाज अहमद, अनवर अंसारी, समीर डे, कौशल यादव व विमल चंद्र डे ने दुर्घटना के लिए रोड चौड़ीकरण करने वाली कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि यदि कंपनी ने मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया, तो वे लोग अदालत की शरण लेंगे. उन्होंने कहा कि कंपनी ने साहिबगंज रोड को नाला में परिणत कर दिया है. रोड के पूरब और पश्चिम दिशा में ऊंची मेढ़ बना दी गई है. इससे वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है. अंचल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे व थाना प्रभारी रुस्तम अली ने कंपनी से मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है. उन्हें प्रधानमंत्री आवास या अबुआ आवास का भी लाभ दिलाने का भरोसा दिया है. भूमिहीन जयप्रकाश राय के परिवार को तीन डिसमिल जमीन भी दी जाएगी. सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा ट्रक मालिक से आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गीता देवी का इलाज एसएनएमएमसीएच, धनबाद में चल रहा है उसकी स्थिति गंभीर है जबकि संजीव कर्मकार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...