रांची के रातू थाना क्षेत्र में हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि मृतक की हत्या उसके ही दोस्त ने की थी। बताया गया कि 23 जनवरी की शाम रातू थाना क्षेत्र के नयाटोली सिमलिया स्थित एक स्कूल के पास एक युवक का शव बरामद हुआ था। बाद में उसकी पहचान डेविड के रूप में हुई, जो किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण रांची द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय, रांची के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अजय लिंडा नामक एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार डेविड ने अपने दोस्त अजय से पैसे उधार लिए थे। पैसों की वापसी को लेकर दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। 23 जनवरी की शाम दोनों ने साथ में शराब पी, इसी दौरान विवाद बढ़ गया और अजय ने डेविड की हत्या कर दी।
![]()
Leave a comment