झारखंडब्रेकिंगरांची

ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 10 लोगों को लिया हिरासत में 

Share
Share
Khabar365news

खूंटी : खूंटी के लांदूप पंचायत के काड़ेतुबिद गांव में शनिवार देर रात अपराधियों ने दहशत फैला दी। गांव के ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की पहले बेरहमी से पिटाई की गयी और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस हमले में उनका भांजा आचु मुंडा भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। 

मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के दौरान बलराम मुंडा अपने घर में थे, तभी करीब दर्जनभर हथियारबंद अपराधी घर में घुस आए। उन्होंने लाठी-डंडों से बलराम की पिटाई की और बाद में उन्हें गोली मार दी। अपराधी करीब आधे घंटे तक घर में रहे और इस दौरान घर का सामना भी तोड़फोड़ किया गया। घर में रखे धान के बोरे भी फाड़ दिए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या का कारण ठेकेदारी से जुड़ा विवाद हो सकता है। 

परिजनों का कहना है कि अपराधी डकैती के इरादे से घर में घुसे थे और बलराम मुंडा ने इसका विरोध किया, जिस कारण उन पर हमला किया गया। वहीं, पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। एसपी मनीष टोप्पो ने जानकारी दी कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गयी है, जो लगातार छापेमारी कर रही है। अब तक आधा दर्जन अपराधी पकड़े गए हैं और उनसे हथियार भी बरामद हुए हैं। पूछताछ जारी है और अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मासूम कुचले; दुकान में घुसी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का जानलेवा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

भाजपा का ऐलान: अंश-अंशिका बरामदगी को लेकर आज रांची SSP कार्यालय का घेराव

Khabar365newsरांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम बच्चों, अंश और...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई...