झारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में डिलीवरी ब्वॉय का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, SSP ने दिए सख्त निर्देश

Share
Share
Khabar365news

रांची शहर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सभी डिलीवरी ब्वॉय का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में सभी थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हाल के दिनों में सामने आए मामलों में देखा गया है कि कुछ अपराधी फूड डिलीवरी की वर्दी पहनकर मोबाइल छिनतई और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। कई बार वे डिलीवरी ब्वॉय के रूप में घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए यह कदम उठाया है।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि अब कोई भी डिलीवरी कंपनी बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी युवक को काम पर नहीं रख सकेगी। इसके तहत कंपनियों को अपने सभी कर्मचारियों का विवरण संबंधित थाने में आवेदन के साथ जमा करना होगा। यह नियम नए और पहले से कार्यरत सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगा। जल्द ही निजी डिलीवरी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त बैठक की जाएगी, जिसमें वेरिफिकेशन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश साझा किए जाएंगे।

हर थाने में बनेगी डिलीवरी ब्वॉय की सूची
हर थाना क्षेत्र में काम कर रहे डिलीवरी ब्वॉय की विस्तृत सूची तैयार की जाएगी, जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज होगी। यह सूची थाने में एक रजिस्टर में रखी जाएगी, ताकि संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके। हाल ही में चुटिया थाना ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया था, जो डिलीवरी ब्वॉय की वर्दी में मोबाइल छिनतई करता था। इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार हुए थे, जिनके पास से 26 मोबाइल फोन और एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई थी। वहीं, कांके थाना क्षेत्र में भी दो चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों ने पहले डिलीवरी ब्वॉय बनकर घरों की रेकी की थी।

रांची को सुरक्षित बनाने की पहल
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा, “रांची में हजारों युवा डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम कर रहे हैं। हाल की घटनाओं को देखते हुए पुलिस वेरिफिकेशन बेहद जरूरी हो गया है। यह कदम शहर को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।” रांची पुलिस इस योजना को सख्ती से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि डिलीवरी सेवाएं अधिक जवाबदेह और सुरक्षित बन सकें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...