झारखंडब्रेकिंग

झारखंड पुलिस वायरलेस कैडर में महिला सुरक्षा पर फोकस, यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति का पुनर्गठन

Share
Share
Khabar365news

झारखंड पुलिस के वायरलेस महानिदेशक प्रशांत सिंह ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए महिला शिकायत निवारण समिति का पुनर्गठन किया है। पहले यह समिति आईपीएस सरोजनी लकड़ा की अध्यक्षता में गठित थी, लेकिन उनके तबादले और कुछ सदस्यों के प्रमोशन, ट्रांसफर व रिटायरमेंट के बाद इसे दोबारा संगठित किया गया है।
नई समिति में चार सदस्य शामिल किए गए हैं-
• अध्यक्ष : शारदा प्रधान
• सदस्य : नवनीता सुषमा तिग्गा
• सदस्य : ममता भेंगरा
• सदस्य : अंकिता चौधरी

डीजी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि समिति का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकना और पीड़ितों को न्याय दिलाना है। यह समिति न केवल शिकायतों की जांच करेगी बल्कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश भी विभाग को भेजेगी।
सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुरूप गठित यह समिति उन सभी व्यवहारों को जांच के दायरे में लाएगी, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अशोभनीय और कामुकता से प्रेरित हों। आदेश में संस्थानों के प्रभारी अधिकारियों को भी स्पष्ट रूप से यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे यौन उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...