Home जमशेदपुर बड़ी खबर : जमशेदपुर में दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, व्यापारी की आंखों में डाला मिर्ची पाउडर
जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

बड़ी खबर : जमशेदपुर में दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, व्यापारी की आंखों में डाला मिर्ची पाउडर

Share
Share

जमशेदपुर  शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। घटना बिष्टुपुर गुरुद्वारा के सामने घटी, जब व्यापारी साकेत आदीवाल एचडीएफसी बैंक में रकम जमा करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, साकेत आदीवाल अपनी स्कूटी पर थे, जबकि उनके स्टाफ की दूसरी स्कूटी पीछे चल रही थी। इसी दौरान एक सफेद इनोवा से आए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले मिर्ची पाउडर छिटका, और व्यापारी को किडनैप करने की कोशिश की। विरोध करने और मौके से भागने की कोशिश करने पर अपराधियों ने फायरिंग भी की। घटना के तुरंत बाद अपराधी 30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। साकेत का घर गुरुद्वारा के समीप बस्ती रोड नंबर-3 में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गढ़वा की सरस्वती नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव,

गढ़वा में सरस्वती नदी से एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

घाघीडीह जेल में देर रात छापेमारी, ढाई घंटे तक चली सघन जांच

जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन की टीम ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में बड़ा फेरबदल,

झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान...