हजारीबाग

बड़कागांव में फर्जी रैयत विवाद पर गरमाई सियासत, अंबा प्रसाद ने अडानी प्रोजेक्ट पर केंद्र के साथ राज्य सरकार को भी घेरा

Share
Share
Khabar365news

बड़कागांव प्रखंड में अडानी परियोजना को लेकर चल रहे विवाद ने एक बार फिर राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। सोमवार को प्रस्तावित आमसभा से पहले फर्जी रैयत धारकों को गांव बुलाए जाने के आरोप को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद सभा को रद्द करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला।

अंबा प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से गिरिडीह से फर्जी रैयत धारकों को बड़कागांव लाया गया, उससे स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़कना स्वाभाविक था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि अपनी जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए स्थानीय जनता की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है, ताकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने ने भाजपा नेताओं पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कोई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड भाजपा या स्थानीय विधायक के सोशल मीडिया पोस्ट देखे, तो साफ नजर आता है कि वे अडानी प्रोजेक्ट के पक्ष में बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाने के बजाय ये लोग कॉरपोरेट हितों की पैरवी कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

अंबा प्रसाद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने जनता की आवाज को दबाने की कोशिश जारी रखी, तो आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने साफ कहा कि बड़कागांव की जनता अपनी जमीन, जंगल और भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। बड़कागांव में अडानी परियोजना को लेकर चल रहा विरोध अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि सरकार और प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं और स्थानीय जनता की मांगों पर क्या फैसला लिया जाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से एनडीपीएस एक्ट का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

Khabar365news कटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सतर्कता, तत्परता और लगातार...

हजारीबाग

पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हमला करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे, पु०अ०नि० शफीक खान की तत्परता से मिली बड़ी सफलता

Khabar365news हजारीबाग: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस...

हजारीबाग

आरोग्यम अस्पताल में 21 जून को न्यूरोसर्जन डॉ. विकास कुमार की विशेष ओपीडी

Khabar365newsब्रेन, स्पाइन एवं न्यूरो संबंधी जटिल बीमारियों के मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ...