
खलारी प्रखंड स्थित लपरा पंचायत के हेसलोंग बाजारटांड़ के समीप प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन किया गया। प्रज्ञा केंद्र के उदघाटन के मुख्य अतिथि के रूप में खलारी प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा ने फीता काट कर किया। इस दौरान प्रज्ञा केंद्र संचालक मंतोष मुंडा व विजय मुंडा ने उपस्थित लोगों से बताया कि गांव में प्रज्ञा केंद्र खुल जाने से गांव में ही काम हो जायेगा, दूर जाने से भारी परेशानी होती थी जो अब नही होगा। मौके पर भरत यादव,रामधारी गंझू, हेमलाल गंझू,रामलखन भगत ,शिवनारायण लोहरा,सुरेश साहू, पवन साहू,भरत साहू, झुनू मुंडा, विकाश साहू ,राधेश्याम प्रसाद, बासदेव ठाकुर,विशेश्वर मुंडा,बासदेव ठाकुर सहित उपस्थित थे।
Leave a comment