Pakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन की मांगी दुआ

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ में शुक्रवार को धूमधाम से ईद ए मिलादुन्नबी का जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। बता दें कि आज ही के दिन मक्का में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था, जिसकी खुशी में सारे जहां में लोग जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के नाम से पर्व मनाते हैं।

जुलूस-ए-मोहम्मदी शहर के हरिणडांगा बाजार होते हुए रेल फाटक, मिशन चौक, कलिकापुर, बगानपाड़ा, नया टोला, मंसूरी मोहल्ला, मध्यपाड़ा, भगतपाड़ा, थाना पाड़ा, बड़ी अलीगंज आदि क्षेत्रों से हर्षोल्लास के साथ हजारों की संख्या में धार्मिक झंडों के साथ निकाली गई। इसके बाद जुलूस वापस ताजिया चौक में जमा हुई। सभी ने मिलकर अमन-चैन की सामूहिक दुआ की। इधर, सुरक्षा को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आज़ाद, नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार के अलावा काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे। सुरक्षा को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस एवं दंडाधिकारी को तैनात किया गया था। मौके पर हाजी तनवीर आलम, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद मुस्तकीम आदि मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा प्रशासन की बड़ी लापरवाही: चार महीने पहले मृत कर्मचारी का किया गया तबादला

Khabar365newsझारखंड के गढ़वा जिले से प्रशासनिक लापरवाही का एक हैरान कर देने...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में मेरा नंबर अब आएगा की आस में बीत रहा हफ्ता

Khabar365newsजामताड़ा में इन दिनों जामताड़ा वेब सीरीज का वह मशहूर डायलॉग “मेरा...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में 28 को निकलेगा रामनवमी का जुलूस,

Khabar365newsजमशेदपुर शहर में रामनवमी पर्व को पारंपरिक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में...