BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सोन नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने 4 लाख रू. मुआवजे देने का किया ऐलान

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के गढ़वा जिले के सोन नदी में नहाने गया एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जिले के कांडी थाना क्षेत्र के बलियारी पंचायत अंतर्गत बरवाडीह टोला में इस घटना की सूचना मिलते ही मातम पसर गया।  मृतक की पहचान बरवाडीह निवासी प्रयाग राम के पुत्र कौशल कुमार पासवान उर्फ उदल पासवान के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 36 वर्षीय बताया जा रहा है। ग्रामिणों ने बताया कि परिवार में कौशल ही इकलौता कमाने वाला सदस्य था। ऐसे में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत 4 लाख रुपये का मुआवजा, साथ ही 20 हजार रुपये की पारिवारिक लाभ राशि और विधवा पेंशन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  

के अनुसार, कौशल 12 मार्च को घर से खाना खाकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस दौरान बरवाडीह स्कूल के पास सोन नदी किनारे गए चरवाहों ने एक शव देखा, जिसकी खबर पूरे इलाके में फैल गई। सूचना मिलते ही मृतक के भाई अर्जुन कुमार पासवान मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने भाई के रूप में की। घटना की सूचना मिलने के बाद कांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का परिवार बेहद गरीब है। उसके पिता प्रयाग राम कई वर्षों से हृदय रोग और पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। 
वहीं कांडी प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में फुटबॉल फाइनल के दौरान बड़ा ऐलान,

Khabar365newsगोड्डा। जिले के ठाकुरगंगटी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पलामू में CSP लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचा

Khabar365newsपलामू। जिले में CSP लूट की कोशिश को ग्रामीणों की तत्परता से...