हजारीबाग

छठ महापर्व को लेकर कटकमसांडी में तैयारियां चरम पर — बीडीओ पूजा कुमारी ने घाटों का किया भौतिक निरीक्षण, सफाई व सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। इस पावन पर्व को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने शनिवार को विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में बीडीओ पूजा कुमारी ने कहा कि छठ व्रत आस्था और स्वच्छता का प्रतीक पर्व है, इसलिए घाटों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जलस्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करने, घाटों पर पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा बलों की तैनाती करने का निर्देश दिया।

बीडीओ ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के सूर्य उपासना का महापर्व मना सकें।
उन्होंने कर्मियों को निर्देशित किया कि छठ घाटों पर साफ-सफाई अभियान लगातार जारी रहे, साथ ही नालियों की सफाई, गंदगी हटाने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।

स्थानीय लोगों ने बीडीओ पूजा कुमारी की इस सक्रियता की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में इस वर्ष छठ महापर्व और भी भव्य व व्यवस्थित रूप में मनाया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Khabar365newsकटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

हजारीबाग

दो वर्षों से फरार NDPS कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, दारू थाना पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ से जुड़े चर्चित...

हजारीबाग

27 फरवरी 2026 को होगी मतगणना, 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट

Khabar365newsनगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में टैक्स बकायेदारों पर सख्ती, 48,379 वाहन मालिकों को नोटिस

Khabar365newsझारखंड के हजारीबाग जिले के 48379 गाड़ियों से समय पर रोड टैक्स...