BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर के लिए रवाना

Share
Share
Khabar365news

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह रांची के लोकभवन से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका जमशेदपुर का पहला दौरा है, जिसे लेकर पूरे शहर में सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है। जमशेदपुर दौरे में उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार भी मौजूद रहेंगे। महामहिम के आगमन को देखते हुए सोनारी एयरपोर्ट से लेकर करनडीह तक के रूट को पूरी तरह सील कर दिया गया है और शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

अपने 5:30 घंटे के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति करनडीह में ‘ओलचिकी लिपि’ के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शिरकत करेंगी और लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद, वे आदित्यपुर स्थित NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रपति शाम करीब 3:40 बजे वापस रांची के लिए उड़ान भरेंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु(पीवीयूएनएल) में परियोजना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु महिलाओं का सौभाग्‍य कामना से रखा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर समिति ने शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...