JharkhandRamgarh

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रेस क्लब रामगढ़ ने निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि

Share
Share
Khabar365news

आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश में है आक्रोश, आतंकियों को मिले कड़ी सजा:बीरू

आकाश शर्मा
रामगढ़। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रेस क्लब रामगढ़ के तत्वाधान में रविवार की शाम कैंडल मार्च निकाला गया। प्रेस क्लब भवन से रामगढ़ जिले के पत्रकार कैंडल लेकर निकले और सुभाष चौक तक पहुंचे। सुभाष चौक पर 2 मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार बीरू ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश की जनता आक्रोशित है। जिस जम्मू कश्मीर में शांति के लिए भारत सरकार ने पहल की, उस स्थान पर एक बार फिर आतंकियों ने खून बहाया है। पाकिस्तान की धरती से भारत में घुसे आतंकियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का मस्तक है। आज उस मस्तक पर धर्म पूछ कर हमला किया गया है। भारत पहले से ही शांति का पक्षधर रहा है।

पूरा देश आतंकी हमले के शिकार हुए परिवारों के साथ खड़ा है:धनेश्वर

मौके पर क्लब के सचिव धनेश्वर प्रसाद ने कहा कि जब भी भारत पर किसी ने हमला किया है, उसे बक्शा नहीं गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पूरा देश आतंकी हमले के शिकार हुए परिवारों के साथ खड़ा है।

ये थे शामिल

पीसीआर उपाध्यक्ष प्रदीप राज बबलू, सह सचिव नारायण दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह भाटिया सौरभ नारायण सिंह, तरुण बागी, अनिल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र पटेल, राजेश्वर प्रसाद, आशीष सिंह, राजू कुमार, अजय कुमार पासवान, आशीष सिंह, हीरा सिंह, मो सनाउल्लाह, विनीत शर्मा सहित रविंद्र कुमार रवि, धनंजय कुमार पुटूस, प्रो संजय सिंह, डीएन तिवारी, सुरेंद्र शर्मा, कुलदीप वर्मा सहित विभिन्न समाज के लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...