Jharkhand

प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन झारखंड इकाई कोर कमेटी का बैठक संपन्न हुआ

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग रेड रोज मैरिज हॉल में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश कोर कमेटी का 2 मार्च 2023 को बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक में 16 एजेंडा पर विचार विमर्श किया गया। झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष ओमकारनाथ झा ने कहा की सरकार से हमारे एसोसिएशन ने 11 सूत्री मांगों का प्रस्ताव के समर्थन में लंबे समय से करते आ रहे हैं । लेकिन झारखंड सरकार एवं केंद्र सरकार हमारी मांगों पर पूर्ण विचार नहीं किया जा रहा है। झा जी ने कहा की जन वितरण विक्रेताओं की हैंडिंग लॉस यानी शॉर्टेज प्रत्येक क्विंटल 1kg दिया जाए पीडीएस डीलर राशन वितरण के साथ-साथ सरकार की अन्य कार्य आदेशानुसार पालन करते रहता है । इसलिए सरकार से 50,000 मानदेय के रूप में दिया जाए एवं कमीशन मैं वृद्धि किया जाए। प्रदेश महासचिव संजय टुडू ने कहा किजन वितरण विक्रेता कि अगर 60 साल के बाद मृत्यु होती है तो अनुकंपा के रूप में मृत व्यक्ति के परिजनों को अनुकंपा बंद कर दिया गया था लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुछ साल पहले चालू किया गया था। लेकिन फिलहाल अनुकंपा बंद कर दिया गया है। संजय टुडे ने कहा कि पूर्व की भांति अनुकंपा को चालू रखना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने कहा कि अगर हमारी लंबित मांगे राज्य सरकार एवं झारखंड सरकार नहीं मानती है तो हम 22 मार्च को दिल्ली पार्लियामेंट का घेराव करेंगे, पूरे भारतवर्ष के डीलर एवं उनके परिवार पांच लाख की संख्या में दिल्ली पार्लियामेंट का घेराव करने का काम करेंगे। हजारीबाग जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद ने कहा कि पीएम जीके ए वाई का कमीशन आठ 10 महीना पहले का भी नहीं मिला है । मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष ओंकार नाथ झा प्रदेश महासचिव संजय टुडे प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ,रमेश सिंह कामेश्वर दुबे ,मनोहर सिंह ,राकेश बंसल ,अब्दुल अंसारी ,पंकज दुबे हजारीबाग जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद महासचिव सुनील सिन्हा महिला जिला अध्यक्ष अर्चना सिन्हा धनेश्वर प्रसाद महतो, दिलीप पासवान ,अरुण राणा, टेको चंद महतो, मनोहर राम डोमन पांडे राम प्रकाश वर्मा महावीर राम अनिल कुमार साहू , सहदेव राम , खूंटी महिला जिलाध्यक्ष सरस्वती सिंह दाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष आरती देवी, सरवन सिंह ,मोहम्मद जलील इत्यादि उपस्थित थे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर पर गांधी मैदान में भंडारा का आयोजन

Khabar365newsजामताड़ा। इस वर्ष श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...