BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगापाड़ा के प्रधानाध्यापक का ‘स्टार एजुकेशन अवॉर्ड्स 2025’ के लिए चयन

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ ज़िले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगापाड़ा के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार भगत का चयन “स्टार एजुकेशन अवॉर्ड्स 2025” के लिए हुआ है। ESFE एवं TIMES OF INDIA के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित “स्टार एजुकेशन अवॉर्ड्स 2025” में चयन होना जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान देशभर के उत्कृष्ट शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों एवं शैक्षणिक नेतृत्वकर्ताओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

आनंद भगत का चयन “बेस्ट प्रिंसिपल इन स्कूल – झारखंड – पाकुड़” (सीरियल नंबर G-20) श्रेणी में किया गया है। यह उपलब्धि उनके द्वारा विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नवाचार, शैक्षणिक सुधार तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर किए गए प्रयासों का परिणाम है। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक वातावरण, सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में उल्लेखनीय उन्नति प्राप्त की है।

शैक्षणिक क्षेत्र में आनंद भगत की प्राथमिकता सदैव छात्र-केंद्रित शिक्षा, शैक्षिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग तथा शिक्षकों के व्यावसायिक विकास पर रही है। उन्होंने विद्यालय में अनेक नवाचारों को लागू करते हुए विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सीखने की जिज्ञासा को सशक्त किया है। ग्रामीण परिवेश के बावजूद विद्यालय का प्रदर्शन निरंतर उत्कृष्ट रहा है, जो उनके नेतृत्व कौशल और दूरदर्शिता का स्पष्ट प्रमाण है।

मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर (NESCO), हॉल नंबर 5 में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में देश के प्रमुख शिक्षाविद्, शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहेंगी। इसी समारोह में आनंद भगत को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आनंद भगत ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनका व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, समर्पण और सहयोग का फल है। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वह भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता उन्नत करने और विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। इस सम्मानजनक चयन से पूरे डांगापाड़ा एवं पाकुड़ जिले में प्रसन्नता एवं गर्व का वातावरण है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...