BiharBreaking

नीतीश कैबिनेट में 41 एजेंडों पर लगी मुहर, चुनाव से पहले जनता को मिला ये बड़ा उपहार

Share
Share
Khabar365news

बिहार : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व नीतीश सरकार की आज की कैबिनेट बैठक में कुल 41 एजेंडों पर मुहर लगी। आज के हुए इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इन एजेंडों का सीधा फायदा सफाई कर्मचारी से लेकर पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं को होने वाला है।

कैबिनेट की इस बैठक में सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को मंजूरी मिली है, जिसमें पांच सदस्य होंगे, इन सदस्यों में एक महिला या ट्रांसजेंडर और चार अन्य पदेन सदस्य शामिल किये जायेंगे। इस बैठक में पत्रकार पेंशन योजना में संशोधन कर नये सिरे से प्रस्तुत किया गया है। जहां पहले पत्रकारों को छह हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती थी, उसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

इसके अलावे बिहार में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजगीर में खेल अकादमी की स्थापना के लिए 1100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना से राज्य में खेल को एक नये आयाम पर ले जाने में मदद मिलेगी।

वहीं बिहार राज्य युवा आयोग में 6 नए पदों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। जो युवाओं को एक नयी पहचान देने में मदद करेगी। इसी के साथ परिवहन, कृषि, आंगनबाड़ी सहित 41 योजनाओं पर कैबिनेट की मुहर लगी है। 
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मौसी के घर शुरू हुई मोहब्बत, महाशिवरात्रि पर मंदिर में बने हमसफर

Khabar365newsमहाशिवरात्रि पर गोड्डा जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी विवाह में बदल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गर्लफ्रेंड संग पकड़े गए निलंबित सीओ का नया कारनामा, नशे में थार से मचाया हंगामा

Khabar365newsमहाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान झारखंड के लातेहार...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद के सब्जी मंडी में आग लगने से 12 से अधिक दुकानें जलकर हुई खाक

Khabar365newsसरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट स्थित सब्जी मंडी में कल देर...