BiharBreaking

अररिया : 3 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के अररिया जिले में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के कुर्साकांटा प्रखंड के सोनामनी गोदाम थाना क्षेत्र स्थित डूमरिया पंचायत का है, जहां सोमवार की शाम तालाब में डूबने से यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतकों की पहचान बटराहा निवासी असगर अंसारी 8 वर्षीय पुत्री तस्कीन खातून, इम्तियाज अंसारी की 7 वर्षीय पुत्री आसिया खातून और सज्जाद अंसारी की 7 वर्षीय पुत्री शमा खातून के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि तस्कीम व आसिया खातून चचेरी बहनें थी। 

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार तीनो बच्चियां सरकारी मदरसा जामिया नुरूल होदा आशा भाग में चौथी कक्षा में पढ़ती थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही सोनामनी गोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी। हालांकि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से साफ़ इंकार कर दिया जिसके बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

घटना की जानकारी देते परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चियां मदरसे से आकर खेलने गई थी, जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। उसके बाद तीनों बारिश में नहाने के लिए पास के नदी में चली गई जहां नहाने के दौरान तीनों बच्चियों का पैर फिसला और तीनों गहरे पानी में चली गई। और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पास में खेल रहे कुछ बच्चों ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। सुचना मिलते ही परिजन तालाब के पास पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

ग्रामीणों की मदद से उन बच्चियों की खोजबीन शुरू हुई और तीनों का शव बरामद कर लिया गया। वहीं मामले को लेकर सोनामनी गोदाम के थानेदार संजय कुमार ने कहा कि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया इसलिए पुलिस टीम लौट आई। वहीं CO आलोक कुमार ने परिजनों से शवों का पोस्टमार्टम कराने की अपील की ताकि सरकार की तरफ से उचित मुआवजा मिल सके। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर से आवेदन

Khabar365newsनई दिल्ली: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

गजेंद्र सिंह पटेल रांची पहुंचे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

Khabar365newsरांची, झारखंड: भाजपा नेता गजेंद्र सिंह पटेल रांची पहुंच गए हैं। वह...

ActiveBreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जमशेदपुर में ड्रग्स-सट्टेबाजी पर तेज होगा अभियान,

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: शहर में ड्रग्स के अवैध कारोबार और सट्टेबाजी पर रोक...