BusinessJharkhand

राजभवन : मदरा मुंडा अतिथिशाला के प्रत्येक कमरे के रख रखाव पर प्रति माह खर्च होगा एक लाख रुपए

Share
Share
Khabar365news

राजभवन के वीआईपी अतिथियों के लिए बनाए गए गेस्ट हाउस (मदरा मुंडा राजकीय अतिथिशाला) के प्रत्येक कमरे के रख रखाव पर प्रति माह लगभग एक लाख रुपए की राशि खर्च होगी। इस तरह एक कमरे के रख रखाव पर प्रतिदिन लगभग 3.33 हजार रुपए खर्च होंगे। राजभवन ने इस अति विशिष्ट अतिथिशाला के रख रखाव संबंधी काम देने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। नीचे से दिए गए प्रस्ताव में अतिथिशाला के मेंटेनेंस की जिम्मेवारी टेंडर के माध्यम से तय करने का सुझाव था। लेकिन ऊपर के स्तर से इस अतिथिशाला के रख रखाव का काम नोमिनेशन के आधार पर दिल्ली की कंपनी बीवीजी इंडिया लिमिटेड को देने का प्रस्ताव है। राजभवन ने इस प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेज दिया है। मालूम हो कि नोमिनेशन पर काम देने का अधिकार कैबिनेट को ही है।

प्रस्ताव में मेंटेनेंस की राशि लगभग 10 लाख रुपए बतायी गयी है। अर्थात वर्ष में लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। राजभवन के इस अति विशिष्ट अतिथिशाला में दो सुईट और नौ कमरे हैं। कुल 11 कमरे हैं। इन 11 कमरों वाले अतिथिशाला के मेंटेनेंस पर प्रति माह 10 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। क्योंकि प्रस्ताव में कंपनी की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि अतिथिशाला के रख रखाव के लिए लगभग 36 कर्मी रखने होंगे। उसमें मैनेजर से लेकर रसोईया, स्वीपर, माली सहित कई अन्य तरह के कर्मी। इन कर्मियों के वेतन के आलावा अन्य मदों पर होनेवाले खर्च की राशि प्रतिमाह 10 लाख रुपए तक पहुंचती है। वैसे बीवीजी इंडिया लिमिटेड देश की नामी-गिरामी सेवा प्रदाता कंपनी है। यह कंपनी देश के कई प्रमुख संस्थानों को अपनी सेवा प्रदान कर रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...