Jharkhand

*जनसेवकों ने छत्तर मांडू स्थित भगवान बिरसा के प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना किया।*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ कृषि विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा वर्ष 2012 में ग्रेड पे 2400 पर नियुक्त जनसेवकों का 10 वर्षों की सेवा के बाद ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 करने का आदेश निर्गत किया गया है। इसके विरोध में झारखंड राज्य जनसेवक संघ के द्वारा क्रमवार विरोध प्रदर्शन / आंदोलन का निर्णय लिया गया है एवं 9 मई 2023 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। इसी क्रम में आज 4 मई 2023 को रामगढ़ जिला के सभी जनसेवकों ने छत्तर मांडू स्थित भगवान बिरसा के प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। जनसेवकों के विरुद्ध विभाग के इस तुगलकी आदेश के विरोध प्रदर्शन/ आन्दोलन में झारखंड राज्य जनसेवक संघ को nmops/ jharotef , शिक्षक संघ आदि अन्य कई संगठनों का सहयोग प्राप्त है। साथ ही आम जनता/किसानों को भी सरकार और विभाग के कृषि विरोधी नीति से अवगत कराते हुए समर्थन की अपील की गई।झारखंड राज्य जनसेवक संघ के महामंत्रीश्री लोकेश कुमार के द्वारा बतलाया गया कि इस तुगलकी आदेश से प्रत्येक जनसेवक के वेतन में अभी तुरंत प्रति माह 10 से 12 हजार की कमी हो जाएगी, जिससे जनसेवकों को अपना परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा। इस बाबत सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गया कि ग्रेड पे में कमी के आदेश को सरकार के द्वारा तुरंत रद्द करते हुए पूर्ववत ग्रेड पे २४०० नहीं किया जाता है तो सभी जनसेवक अपनी पुरानी सभी 11 सूत्री लंबित मांगों को लेकर 9 मई से मांग पूरा होने तक के लिए प्रस्तावित अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने के लिए बाध्य होंगे और इसके लिए पूर्ण रूप से विभाग और सरकार की जिम्मेवार होगी।विरोध प्रदर्शन में अजीत कुमार गुप्ता, उपेंद्र कुमार, अरविंद कुमार महतो, परमानंद कुमार, विकास कुमार, रंजित कुमार रजक, पंकज कुमार, आनंद कुमार, आलोक मित्रा, उमेश कुमार, विनीता कुमारी, अनिल कुमार, संजीव कुमार, त्रिलोकी नाथ महतो, रवि सागर पाण्डेय ,जोर्ज टुडू ,सुमित कुमार सिन्हा,अजय कुमार,चित्रा सिंह मुंडा आदि सभी जनसेवक शामिल हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...