JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल ने एनटीपीसी के 51वें स्थापना दिवस पर किया वृक्षारोपण एवं ध्वजारोहण समारोह का आयोजन

Share
Share
Khabar365news


रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू विद्युत उत्पादक निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने पूरे देश के साथ मिलकर एनटीपीसी के 51वें स्थापना दिवस को बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रीफैब और संयंत्र परिसर क्षेत्र में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व श्री अशोक कुमार सेहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीवीयूएनएल तथा श्रीमती रेनू सेहगल, अध्यक्ष, स्वर्णरेखा महिला समिति ने किया। उनके साथ श्री अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), श्री मनीष क्षेत्रपाल, महाप्रबंधक (ओ&एम), श्री विष्णु दत्ता दाश, महाप्रबंधक (परियोजना), श्री ओ.पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (रखरखाव) तथा श्रीमती संगीता दाश, महाप्रबंधक (टीएस) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत परियोजना कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों ने एनटीपीसी के मूल्यों और मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इसके पश्चात सभी कर्मचारियों ने एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री गुरदीप सिंह के वर्चुअल संबोधन में भाग लिया। श्री सिंह ने पीवीयूएनएल टीम को यूनिट-1 के सफल वाणिज्यिक संचालन (सीओडी) की घोषणा पर हार्दिक बधाई दी और इसे एनटीपीसी की प्रगति यात्रा का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने देशभर के अन्य एनटीपीसी परियोजनाओं की उपलब्धियों की भी चर्चा की तथा सभी कर्मचारियों को राष्ट्र निर्माण, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास में अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ, जहाँ पीवीयूएनएल परिवार ने एनटीपीसी की उत्कृष्टता एवं हरित विकास की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...